अगर आप भी चलाते हैं कार तो यह सूचना है आपके लिए बहुत जरूरी है सुरक्षा के लिए पहले सिर्फ आगे बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने पड़ते थे लेकिन अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीछे बैठने वालों को भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है अगर आपने पीछे बैठकर सीटबेल्ट नहीं लगाई तो आपको ₹1000 तक जुर्माना देना पड़ सकता है ऐसे में अगर आप राजधानी में ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा
दिल्ली पुलिस में यह नियम को लेकर नोटिस जारी हो चुका है इस नियम का मकसद रोड सुरक्षा और सेफ ड्राइविंग को सुनिश्चित करना है
पश्चिमी दिल्ली में 13 जनवरी से लागू किया गया है यह नियम
अब सीट बेल्ट मैं पहनने पर दिल्ली पुलिस ₹1000 का भारी भरकम चालान काट सकती है दिल्ली पुलिस का प्लान अब इस नियम को पूरी राजधानी में लागू करने का है
टू व्हीलर का भी होगा चलान
इसके अलावा अब अगर आपने आपके मोटरसाइकिल और स्कूटर मे रियरव्यू मिरर नहीं लगाए हैं तो आप अपना चालान कटवाने के लिए तैयार हो जाइए
दिल्ली पुलिस ने नए नियम को लागू कर दिया है जिसके मुताबिक रियरव्यू मिरर लगाना अब जरूरी होगा अगर आपने इस नियम का पालन नहीं किया तो आपका चालान कट सकता है
0 Response to "स्कूटर-मोटरसाइकिल के लिए भी बदले नियम और अब कार में पीछे बैठने वालों के लिए भी हुआ सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य | दिल्ली | DELHI NEWS | ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "स्कूटर-मोटरसाइकिल के लिए भी बदले नियम और अब कार में पीछे बैठने वालों के लिए भी हुआ सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य | दिल्ली | DELHI NEWS | ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें