-->
लाल किले के ऊपर झंडा लगाने वाले नौजवान जुगराज सिंह का परिवार हुआ रुपोश | ट्रेक्टर परेड आतंक | LAL KILA | KISAN ANDOLAN | ADHIKARO KI JUNG

लाल किले के ऊपर झंडा लगाने वाले नौजवान जुगराज सिंह का परिवार हुआ रुपोश | ट्रेक्टर परेड आतंक | LAL KILA | KISAN ANDOLAN | ADHIKARO KI JUNG


 

दिल्ली में खेती कानूनों के विरोध में किसानों की तरफ से की गई ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले के ऊपर झंडा लहराने वाले नौजवान का नाम जुगराज सिंह है 

जुगराज सिंह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है नौजवान के परिवार और गांव के लोगों ने टीवी और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो से उसे पहचान लिया मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से नौजवान के परिवार से पूछताछ की जा रही है



यह मालूम हुआ है कि जुगराज सिंह के पिता बलदेव सिंह और माता भगवंत कौर अपनी तीन बेटियों के साथ तरनतारन के गांव से रूपेश हो चुके हैं

बता दे कि जुगराज सिंह के दादा महल सिंह और दादी गुरचरण कौर ने यह माना कि लाल किले पर झंडा लहराने वाला उनका पोता ही है जुगराज का परिवार इस बात से खुश है कि उनके बेटे ने लाल किले के ऊपर निशान शहर लहराया है

जुगराज के परिवहन के सदस्यों ने बताया कि उनका परिवार बॉर्डर के साथ लगती कांटेदार तारों के पास खेती करते हैं उनके परिवार के किसी भी मेंबर का किसी भी गैर सामाजिक सरगर्मी में कोई योगदान नहीं

गुरचरण कौर ने कहा कि जुगराज गांव के गुरुद्वारे में निशान साहिब के ऊपर चोला साहिब चढ़ाने की सेवा करता था। निशान साहिब के ऊपर जब चोला चढ़ाना होता था तो यह काम जुगराज करता था उसने जोश में आकर दिल्ली के लाल किले के ऊपर झंडा लहरा दिया होगा। 

दादा महल सिंह ने बताया कि परिवार के पास 2 एकड़ जमीन है ट्रैक्टर खराब खड़ा है और परिवार के ऊपर चार लाख का कर्ज भी है उसके इस काम से बाकी गांव वाले भी बहुत हैरान है


गांव के ही एक आदमी ने बताया कि जुगराज मैट्रिक पास है 24 जनवरी को गांव के टरेक्टर से  किसान आंदोलन के लिए रवाना हुए  थे  जुगराज सिंह भी इन्हीं के साथ दिल्ली चला गया था 26 जनवरी को टीवी के ऊपर खबर देखकर वह हैरान हो गए कि लाल किले के ऊपर झंडा लहराने वाला नौजवान जुगराज सिंह उनके गांव का ही है


0 Response to "लाल किले के ऊपर झंडा लगाने वाले नौजवान जुगराज सिंह का परिवार हुआ रुपोश | ट्रेक्टर परेड आतंक | LAL KILA | KISAN ANDOLAN | ADHIKARO KI JUNG "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article