दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी है किरण खेर। 1983 से 2014 तक कई फिल्मों में एक्टिव रहीं हैं। इस दौरान वे दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड भी जीत चुकी है।
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। इनकी उम्र 68 साल है, इनका इलाज मुंबई में चल रहा है चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने यह जानकारी मीडिया को दी है उनके मुताबिक एक्ट्रेस को यह बीमारी पिछले साल नवंबर में डिटेक्ट हुई थी
हाथ टूटने पर इलाज के दौरान पता चला था बीमारी के बारे में
अरुण सूद ने बताया कि,''पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में किरण का बाया हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) मे जांच कराने के दौरान पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा की बीमारी हैउनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी है 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई लाया गया उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेगुलर जाना पड़ता है।
ट्रीटमेंट के बाद हो रहा है हालत में सुधार
किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया उनकी सेहत के बारे में। उन्होंने बेटे सिकंदर और अपने नाम से जारी स्टेटमेंट में लिखा है कि फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वह पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी हम खुश किस्मत हैं कि वह बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में है वह हमेशा फाइटर रही हैं। अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया है और साथ ही लिखा कि वे रिकवर हो रही हैं।
1983 में फिल्मों में आई थी किरण
किरण 1983 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से फिल्मों में एंट्री ली थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म पेस्तोंजी (1988) थी। उन्हें हिंदी फिल्म 'सरदारी बेगम' (1996) के लिए पहली बार नेशनल (स्पेशल जूरी) फिल्म अवार्ड मिला था। बांग्ला फिल्म 'बारीवाली/द लेडी ऑफ द हाउस' (1999) के लिए उन्हें दूसरा नेशनल अवार्ड दिया गया था। उनकी अन्य पॉपुलर फिल्मों में देवदास (2002), वीर ज़ारा (2004), ओम शांति ओम (2007) और खूबसूरत (2014) शामिल है।
2014 से चुनाव लड़ रहीं हैं किरण खेर
किरण खेर ने 2014 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी के गुल पनाग को हराया था। 2019 में एक बार फिर वह पवन बंसल को हराकर लोकसभा सांसद बन चुकी हैं। पिछले साल करोना महामारी के बीच चंडीगढ़ में किरण के शहर से गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए थे गए थे। कांग्रेस ने उन पर आरोप लगाया था कि वह महामारी में अपने लोकसभा क्षेत्र को नजरअंदाज कर रहीं हैं।
अरुण सूद किरण के बचाव करते हुए कहते हैं कि पिछले साल दिसंबर तक वह चंडीगढ़ में ही थी वह सीनियर सिटीजन और डायबिटिक है उन्हें लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई थी। वह सिर्फ अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए शहर से बाहर गई थी बीमार होने के कारण के बावजूद किरण मेरे लगातार संपर्क में थी और शहर से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर डिस्कशन कर रही थी।
अनुपम खेर से किरण खेर की हुई थी दूसरी शादी
किरण ने पहली शादी मुंबई के बेस्ट बिजनेसमैन गौतम बेरी से की थी जिनसे उनका बेटा सिकंदर है। बाद में अभिनेता अनुपम खेर से उनकी नजदीकियां बढ़ी और उन्होंने बैरी को तलाक देकर अनुपम खेर से शादी कर ली । अनुपम और किरण की कोई संतान नहीं है लेकिन सिकंदर उनके साथ ही रहते हैं और अनुपम सिकंदर को अपने सगे बेटे की तरह ही प्यार करते हैं।
0 Response to "ब्लड केंसर की शिकार हुई किरण खेर || 68 साल की किरण को चार महीने पहले हाथ टूटने के बाद पता चला अपनी बीमारी के बारे में | ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "ब्लड केंसर की शिकार हुई किरण खेर || 68 साल की किरण को चार महीने पहले हाथ टूटने के बाद पता चला अपनी बीमारी के बारे में | ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें