3 लाख रुपए की सुपारी देकर मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवाई | बहू का गर्भपात कराया, ताकि वारिस ना हो | आखिर क्यों हुई इतनी नफरत अपने ही बेटे से। Adhikaro Ki Jung
Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है यहां पुलिस ने एक ऐसी कातिल मां को गिरफ्तार किया है जिसने अपने इकलौते बेटे को मौत के घाट उतरवा दिया।
¤ 50 लाख की संपत्ति दोनों बेटीयों को देना चाहती थी मां, बेटा अपने बहनों को नापसंद करता था।
¤ मां ने बेटे की हत्या की साजिश में दामाद की मदद ली।
हम मां के ममता के किस्से सुनते आए हैं । मां अपने जिगर के टुकड़े की जान ले ऐसा शायद ही सुनने में आया हो। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मां के बारे में जिसने अपने इकलौते बेटे की सुपारी देकर पेशेवर हत्यारों से हत्या करवा दी। बेटा शराब पीने के बाद उसे मारता था सिर्फ इतना ही नहीं बेटे की पत्नी यानी बहू का गर्भपात भी करवा दिया ताकि कोई वारिस ना हो। बेटे की मारपीट करने की आदत से वह इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपने दामाद के साथ मिलकर बेटे की 3 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी।
भरतपुर जिले के चिकसाना थाना पुलिस ने 20 मार्च को गोली मारकर हुई फरह निवासी जितेंद्र उर्फ टल्लड़ की हत्या के मामले में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है जितेंद्र के मां गीता ने सुपारी छविराम ठाकुर गैंग को बेटे की हत्या करने के लिए 1 जनवरी को 3 लाख रुपए की सुपारी दी इसमें 2 लाख एडवांस के रूप में दिया था बाकी बाद में देने थे पुलिस ने शिवराम गैंग के सदस्य महेंद्र ठाकुर सहित मृतक के जीजा विपिन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मृतक जितेंद्र की मां गीता लोहार को भी गिरफ्तार किया। गीता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
गीता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है लेकिन वह अपने बेटे की हरकतों से काफी तंग आ चुकी थी तब गीता ने करीब 4 माह पहले अपने दामाद विपिन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करने का प्लान तैयार किया। विपिन ने गीता को एक शार्प शूटर से मिलवाया जिस पर दोनों ने 3 लाख रुपए में गीता के बेटे की हत्या कर शव को ठिकाने लगाना तय हुआ । प्लान के मुताबिक विपिन ने शार्प शूटर के साथ मिलकर हत्या की और चिकसाना थाना इलाके मैं फेंक दिया 20 मार्च को बगई गांव के खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था । जिसके सिर पर गोली लगी हुई थी लेकिन जैसे ही सुबह के समय आसपास के ग्रामीणों ने शव देखा तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना चिकसाना थाने को दी।
महिला के पास करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति
गीता के पास करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति है जिसे वह अपनी दोनों बेटियों को देना चाहती थी बेटा जितेंद्र उसकी बेटियों को नापसंद करता था और गीता द्वारा बेटियों को पैसा आदि की मदद करने पर क्लेश करता था बस इसी बात को लेकर उसने अपने दामाद विपिन के साथ षड्यंत्र रच कर सुपारी किलर गैंग को बेटे की हत्या करवाने के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दे डाली और हत्या करवा दी। इतना ही नहीं गीता ने बैंक अकाउंट में ₹700000 थे इस पर दमाद विपिन उसके खाते का नोमनी भी खुद ही बन गया।
सीसीटीवी कैमरे में आई एक बाइक के फुटेज से हुआ खुलासा
दरअसल जितेंद्र का शव 21 मार्च को सुबह कोल्हापुरा गांव के पास उसके घर से करीब 2 किलोमीटर दूर एक खाली खेत में मिला था उसके पास नमकीन, पानी के पाउच और शराब की बोतल भी मिली थी। उसकी हत्या 20 मार्च की रात को करीब 8:00 बजे की कनपटी पर नजदीकी से गोली मारकर कर दी गई थी। उस वक्त वह अज्ञात शव था लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी शिनाख्त हुई पुलिस ने जांच शुरू किया तो एक सीसीटीवी कैमरे में एक पल्सर बाइक पर पुलिस को शक हुआ तो उसने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस शिवराम ठाकुर गैंग तक पहुंच गई और शार्प शूटर महेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
0 Response to "3 लाख रुपए की सुपारी देकर मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवाई | बहू का गर्भपात कराया, ताकि वारिस ना हो | आखिर क्यों हुई इतनी नफरत अपने ही बेटे से। Adhikaro Ki Jung"
एक टिप्पणी भेजें