-->
गैंगरेप मामले में मनोज धामा की बड़ी मुश्किलें | GANG RAPE NEWS | ADHIKARO KI JUNG

गैंगरेप मामले में मनोज धामा की बड़ी मुश्किलें | GANG RAPE NEWS | ADHIKARO KI JUNG

 


गाजियाबाद के बेहटा निवासी ग्राम पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा वर्ष 2019 में दर्ज हुए सामूहिक गैंगरेप के मामले में मुश्किलें बढ़ गई है 

कोर्ट ने मनोज धामा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और घर में घुसने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं 

दुष्कर्म पीड़िता के अधिवक्ता परविंदर नागर ने बताया कि लोनी बॉर्डर पुलिस को एन बी डब्ल्यू प्राप्त हो गए हैं कोर्ट ने आरोपियों को पेश करने के आदेश जारी किए अधिवक्ता परविंदर नागर के मुताबिक एक महिला ने वर्ष 2019 में इंद्रजीत नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था महिला का आरोप था कि इंद्रजीत को पूर्व चेयरमैन मनोज धामा का संरक्षण प्राप्त है 2019 में पीड़िता फरवरी में आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी लेने के लिए सी ओ व एस एच ओ के पास गई थी इसकी भनक लगने पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा शोभित मलिक दीपक धामा सत्येंद्र चौहान विकास पवार और राहुल धामा उसी दिन महिला के घर जा पहुंचे

 शोभित मलिक और मनोज धामा दीपक धामा ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया 

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मनोज धामा समेत 6 लोगों के खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाने को सौंपी थी 

पीड़िता के वकील का कहना है की पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी जिसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया था इसके बाद कोर्ट ने पीड़िता को बयान के लिए बुला कर आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया था

 पीड़िता चिकित्सक मैं सिपाही के बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट ने फरवरी 2020 को सभी आरोपियों को तलब कर लिया लाक डाउन होने के कारण कोर्ट बंद थे रेगुलर कोर्ट खुलने के बाद कोर्ट में गत 5 जनवरी को पीड़िता की तरफ से अर्जी लगाई गई जिसमें मांग की गई कि आरोपी सरेंडर नहीं हुए हैं लिहाजा उनके वारंट जारी किए जाएं

 इस पर कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन मनोज धामा समेत छह आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं और तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश हैं इस प्रकार की घटनाएं एक सामाजिक व्यक्ति एवं नुमाइंदे को शोभा नहीं देती

0 Response to "गैंगरेप मामले में मनोज धामा की बड़ी मुश्किलें | GANG RAPE NEWS | ADHIKARO KI JUNG "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article