-->
मां बाप ने अपनी ही दो बेटियों को जान से मारने के बाद कुछ क्षणों में प्राण डालने का किया दावा | OWNER KILLING | ADIKARO KI JUNG

मां बाप ने अपनी ही दो बेटियों को जान से मारने के बाद कुछ क्षणों में प्राण डालने का किया दावा | OWNER KILLING | ADIKARO KI JUNG


 आंध्र प्रदेश के चित्तूर गाँव में मां-बाप ने कथित तौर पर मार डाली अपनी ही दो बेटियां और दावा किया कि दैवीय शक्ति से उनके दोनों बेटियाँ वापस हो जाएंगी जिंदा

उन्हें यकीन था कि कलयुग सतयुग में बदलने वाला है और दैवीय शक्ति से कुछ घंटों में दोनों बेटियां वापस जिंदा हो जाएंगी जब पुलिस और पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे अवाक रह गए। 



पुलिस के अनुसार,'' लड़कियों के पिता ने रविवार रात अपनी बेटियों की हत्या करने के बाद खुद अपने एक सहकर्मी को फोन कर इसका खुलासा किया सहकर्मी ने पुलिस को तुरंत हत्याकांड की सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तो वह दोनों दंपत्ति को बेहोशी हालत में पाए गए। पुलिस को संदेह है कि परिवार कुछ समय से जादू टोने की किसी रहस्यमय गतिविधियों में शामिल था। 


मदनपल्ली के डीएसपी रवि मनोहरचारी के अनुसार, लड़कियों की मां ने दोनों की हत्या की, एक बेटी की हत्या से पहले उसका मुंडन भी किया गया था पिता वहां खड़ा सब देख रहा था और माँ ने ही उसे मार  डाला। 

छोटी बेटी को पहले त्रिशूल से मारा गया और फिर बड़ी बेटी की डंबल से हत्या की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि,'' दंपति की योजना खुद को मारने की भी थी लेकिन पुलिसकर्मी समय पर पहुंच गए।  लड़की के पिता पुरुषोत्तम नायडू msc-phd मदनपल्ली में सरकारी महिला डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है वह कॉलेज के उप प्रधानाचार्य भी है उनकी पत्नी स्नातकोत्तर और स्वर्ण पदक विजेता है जो एक स्थानीय निजी स्कूल के प्रधानाचार्य है

बड़ी बेटी की उम्र 27 और छोटी बेटी की उम्र 22 साल थी कोरोनावायरस के मद्देनजर लगे लोकडाउन के बाद से ही दोनों बेटियां माता-पिता के साथ रह रही थी। 

डी एस पी से माता-पिता ने उनसे कहा कि 1 दिन का इंतजार करें उनकी बेटियां जीवित हो जाएंगी। मनोहरचारी ने बताया कि परिवार सुनिश्चित था और हैरानी की बात है कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया पुलिस ने दंपति को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की कर दी है।  फोरेंसिक टीमें आसपास के कैमरों की फुटेज भी जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार के अलावा कोई और इस वारदात में शामिल था सुबह के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

आरोपी मां को जब चित्तूर के जेल में कोविड टेस्ट कराया जा रहा था तो उस वक्त उसने कहा,'' मैं शिव हूं, कोरोनावायरस चीन से नहीं, मेरे शरीर से आया।''  मैं बता रही हूं, करोना वायरस मार्च तक चला जाएगा,  वैक्सीन की जरूरत नहीं।  जैसे ही उसके पति ने उसके साथ तर्क करने की कोशिश की तो उसने बोला ,''अभी तुम मेरे पति नहीं हो, मैं शिव हूं।''

सबको को भ्रमित करने वाला विचार है कि उनकी बेटियों पर बुरी आत्माओं का कब्जा था वह मरने के बाद उन से मुक्त होकर लौटेगी।  हमें बताया गया कि उनकी बेटियों की भी ऐसी ही राय थी कुमार ने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़ितों को डंबल जैसी चीजों से पीटा गया।


 

0 Response to "मां बाप ने अपनी ही दो बेटियों को जान से मारने के बाद कुछ क्षणों में प्राण डालने का किया दावा | OWNER KILLING | ADIKARO KI JUNG"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article