व्हाइट हाउस के गेटकीपर को नौकरी से निकाल गए ट्रम्प... जब बाइडेन अपनी पत्नी को लेकर पहुंचे वाईट हाउस के दरवाजे पर... तो दरवाजा बंद मिला करना पड़ा इंतजार.. हुआ प्रोटोकॉल का उलंघन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जब बाइडेन पत्नी जिल के साथ वाइट हाउस पहुंचे। तो नार्थ पार्टीको की सीढ़ियां चढ़कर उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। जैसे ही वे अंदर जाने के लिए मुड़े उनका सामना बंद दरवाजे से हुआ ।
तब तक राष्ट्रपति का परिवार भी सीढ़ियां चढ़ चुका था लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
बेरमैन कहते है ''यह प्रोटोकाल का उल्लंघन है''
महाशक्ति के नए मुख्य इंतजार करते रहे कुछ पल अजीब स्थिति बनी रही जो और जिल एक दूसरे की तरफ देखते रहे आखिर 10 सेकंड बाद अंदर से दरवाजा खोल दिया गया पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के वाइट हाउस सोशल सेक्रेटरी रह चुके ली बेरमैन कहते हैं ''यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है''
ट्रंम्प ने 5 घंटे पहले ही चीफ अशर को हटा दिया था
यह उल्लंघन छोटा है, लेकिन उत्सुकता जगाता है कि आखिर इलेक्शन डे और इनॉग्रेशन डे के बीच ढाई महीने में व्हाइट हाउस में ऐसा क्या हुआ । इसके कई कारण है। सबसे मजबूत कारण यह है कि बाइडेन के स्वागत के लिए व्हाइट हाउस में कोई चीफ अशर (मुख्य द्वारपाल या गेटकीपर) नहीं था। बाइडेन के पहुंचने से 5 घंटे पहले ही हटा दिया गया था।
ट्रम्प हो चुके थे खफा
चीफ अशर ही व्हाइट हाउस का प्रबंधन करता है टिमोथी हार्लेथ ट्रम्प के मुख्य द्वारपाल थे। वह ट्रंम्प इंटरनेशनल होटल के रूम मैनेजर थे और 2017 में मेलानिया ने यह नियुक्त की थी। शपथ के दिन सुबह 11:30 बजे टिमोथी को बताया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि हरलेथ ने नवंबर में ही व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग बुक बाइडेन की ट्रांजिशन टीम को भेज दी थी। संभवत: ट्रम्प इससे खफा हो गए थे।
0 Response to "जाते-जाते भी ट्रम्प ने लिया बदला | WHITE HOUSE NEWS | अधिकारों की जंग | ADHIKARO KI JUNG"
0 Response to "जाते-जाते भी ट्रम्प ने लिया बदला | WHITE HOUSE NEWS | अधिकारों की जंग | ADHIKARO KI JUNG"
एक टिप्पणी भेजें