-->
पति की पीड़ा : आधे घंटे इंतजार करने को बोला पत्नी ने ... पर घर पहुंची पत्नी की लाश || कार सहित चार लोग डूबे थे नदी में || ADHIKARO KI JUNG

पति की पीड़ा : आधे घंटे इंतजार करने को बोला पत्नी ने ... पर घर पहुंची पत्नी की लाश || कार सहित चार लोग डूबे थे नदी में || ADHIKARO KI JUNG

पत्नी सुनीता भाटी के साथ पति संदीप भाटी पत्नी सुनीता की हादसे में हो गई मौत।

चार लोगों की कार समेत नहर में डूबने के मामले में सुनीता ही थी जिसने पति से फोन पर बात की थी।

 जिले के लखुवाली में चार लोगों की कार समेत नहर में डूबने से मंगलवार को मौत हो गई थी। इनमें एक महिला सुनीता भाटी भी शामिल थे जो विनोद अरोड़ा के परिवार के साथ सीकर से संगरिया आ रही थी ।सुनीताा ने हादसे से कुछ समय पहले पति संदीप सेे फोन पर बात की थी

जानिए पूरी कहानी

हादसे से करीब 15 मिनट पहले 9:45 बजे सुनीता का फोन आया जिस समय फोन आया तब तक मुझे पता नहीं था कि सुनीता संगरिया आ रही है मेरे पास सुनीता ने बताया कि वह कार से रावतसर पहुंच चुकी है और आधे घंटे में मेरे पास पहुंच जाएगी इससे पहले उसने मुझे सरप्राइज देने के लिए ही है बात छुपाई लेकिन मिलने के सिर्फ आधा घंटा पहले उसने यह बता दी मैं खुश था जिस समय फोन आया मैंने खाना परोसा हुआ था और बस खाने के लिए बैठने ही वाला था मैंने खाना छोड़ा एक तरफ उठा कर रख दिया और बोला अब तुम आओगी तब साथ ही खाएंगे इसके बाद किताब पढ़ने बैठ गया

संदीप ने आगे बताया -
करीब 15 मिनट बाद यानी रात 10:01 बजे सुनीता का फिर फोन आया फोन उठाते ही उसने बोला हम पानी में गिर गए हैं गाड़ी नहर में गिर गई है इसके साथ पत्नी फोन पर विनोद अरोड़ा को कहती सुनाई दी कि गियर लगाइए घबराई सुनीता की बात फोन पर सुनाई देती रही वह बोल रही थी मैंने गाड़ी बैठ करके लगाने के लिए कहा था और उन्होंने किनारे पर लगा दी इसके बाद चीख-पुकार मचने लगी
शोर के बीच मोबाइल बंद हो गया करीब 1 मिनट 50 सेकंड तक कॉल चली फोन बंद होते ही मैंने सो नंबर पर फोन कर जानकारी दी उन्होंने मुझे रावतसर पुलिस का नंबर दिया इस दौरान दोस्त से पत्नी का मोबाइल ट्रेस करने के लिए कहा इसके बाद परिचित की गाड़ी से मौके पर पहुंचे जहां विनोद का परिवार पहले ही पहुंच चुका था गाड़ी का चालक रमेश मौके पर दूसरी गाड़ी में बेसुध पड़ा था पत्नी की डूबने की सूचना मिलते ही मैं भी होश खो बैठा था
एसपी मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन भी मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली जांच में सामने आया कि विनोद कुमार संगरिया के एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करते थे इसी स्कूल में गाड़ी चला रहे रमेश स्वामी और सुनीता भाटी भी टीचर थी सभी सीकर में विनोद कुमार की बेटी दिया का कोचिंग में दाखिला करवा कर लौट रहे थे।

0 Response to "पति की पीड़ा : आधे घंटे इंतजार करने को बोला पत्नी ने ... पर घर पहुंची पत्नी की लाश || कार सहित चार लोग डूबे थे नदी में || ADHIKARO KI JUNG"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article