-->
40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग

40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग

राजस्थान के कोटा में 5 साल का बच्चा खेलने के दौरान 40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिर गया।  बच्चे को डूबता  देख मां ने भी पलक झपकते ही नहर में छलांग लगा दी।  गनीमत रही कि आस पास कुछ लोग थे उन्होंने मां और मासूम बच्चे को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है जबकि मां के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

सकतपुरा की रहने वाली रुबीना 5 साल के बेटे के साथ शनिवार दोपहर 1:00 बजे कुन्हाडी़ क्षेत्र में 130 एमएलडी पंप हाउस के पास नहर की ओर लकड़ी काटने गई थी। उसी दौरान वहां खेल रहा बच्चा फिसलकर 40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिर गया बच्चे को गिरता देख रुबीना चिल्लाई और खुद भी नहर में छलांग लगा दी आसपास मौजूद लोग नहर की ओर दौड़े पुलिस को भी सूचना दी। 

उनका घर पास में ही था तो मौके पर उसके पिता और पति भी पहुंच गए स्थानीय लोगों द्वारा मदद से दोनों लोगों को करीब 40 मिनट बाद सुरक्षित निकाला गया।  गर्मी के कारण नहर में केवल घुटने तक पानी था फिर भी मां बेटे को मामूली चोटें आई। 


कांस्टेबल किशन गोपाल यादव ने बताया, ''कि दोपहर 1:00 बजे महिला के बच्चे ने नहर में गिरने की सूचना सिपाही संजय के साथ मौके पर पहुंचा नहर में पानी कम था माँ और बच्चा साफ नजर आ रहे थे तुरंत रस्सी मंगवाई गई क्योंकि नहर बहुत गहरी थी महिला का पति नहर में उतरा उस दौरान आसपास के लोग भी बचाने के लिए दौड़ कर आए स्थानीय लोगों की मदद से रास्ते में सीढ़ियों के सहारे पहले बच्चे को फिर मां को बाहर निकाला इस दौरान निगम की गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई गनीमत रही कि नहर में केवल घुटने तक पानी  था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।  महिला के हाथ में ज्यादा चोट लगी है बच्चे को मामूली चोटें आई हैं दोनों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। 






0 Response to "40 फीट की ऊंचाई से नहर में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, बचाने के लिए मां ने लगाई छलांग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article