-->
5 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या......

5 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या......

 


हरियाणा के झज्जर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने 5 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक वारदात को पड़ोस के ही रहने वाले एक 26 साल के युवक ने अंजाम दिया।

हरियाणा के झज्जर शहर में 20 दिसंबर को हुई एक दर्दनाक घटना जिसकी भारतीय  मानव अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार मुनि ने निंदा करते हुए कहां की ऐसे दरिंदे को बीच चौराहे पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए यह सब सरकार के ढीलेपन का नतीजा है इस प्रकार के क्रिमिनल क्राइम करते रहते हैं और पुलिस उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं करती और उनके हौसले बढ़ जाते हैं वह 5 साल की बच्ची ने क्या बिगाड़ा था उसका जिसका उसी दिन जन्मदिन था और मां-बाप मौत के डर से चुपचाप देखते रहे और आज तक किसी नेता ने कोई सुध नहीं ली ना ही मोमबत्ती गैंग सामने आया क्या एक गरीब का कोई नहीं होता अगर किसी पैसे वाले की बच्ची के साथ यह घटना घटती तो लाल किला इंडिया गेट पर मोमबत्ती जलाने वाले हजारों लोग इकट्ठे होते हैं मैं पूछना चाहता हूं सरकार से की पुलिस का इतना ढीला और सुस्त रवैया क्यों है क्या रिश्वत से ही देश चलता है इस बच्ची को न्याय मिलना चाहिए मैं राष्ट्रीय महिला आयोग वह राज्य महिला आयोग से सिफारिश करता हूं कि इस मामले को संज्ञान में लेकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने का प्रयास करें

उस दरिंदगी की रात क्या घटना घटी

युवक नशे में धुत होकर पड़ोस में रह रहे एक परिवार के घर पहुंचा था उसके परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया लेकिन पत्नी किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए गली में भागकर बाइक पर के पीछे छुप गई लेकिन युवक उनकी 5 साल की  बच्ची को अपने साथ उठाकर ले गया |

बच्ची की मां का क्या कहना है

बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी का 20 दिसंबर को जन्मदिन था वह 5 साल की हुई थी रात 1:00 बजे विनोद ने बाहर आकर आवाज दी पति ने दरवाजा खोला तो वह बोला कि चक्कर आ रहे हैं घर तक छोड़ आओ|  वह बदमाश है सब उससे डरते हैं पति डरते हुए छोड़ने चले गए विनोद ने घर ले जाकर पति को कमरे में बंद कर दिया वापस आकर मुझसे गंदी हरकतें करने लगा  मैं भागकर गली में अंधेरे में एक बाइक के आड़ में छिप गई कुछ देर में पति आते दिखे तो उनके साथ घर आई मेरे 7 साल के बेटे ने बताया कि विनोद बहन को उठाकर ले गया है मैं और मेरे पति विनोद के घर पहुंचे गेट पर ताला लगा था मेरी बच्ची की चीखे आ रही थी मम्मी बचाओ पापा बचालो मैं सुरेंद्र भाई को बुलाकर लाइ पति को वहीं छोड़ हम थाने गए पुलिसकर्मी सवाल करते रहे फिर भगा दिया फिर एसपी के घर गए तब पुलिस हमारे साथ पहुंची ताले तोड़कर कमरे में पहुंचे तो हैवान विनोद वहीं था मेरी बच्ची तखत  पर मरी पड़ी थी.....

झज्जर के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने क्या कहा

हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो पहले से ही झज्जर और राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में 8 मामलों का सामना कर रहा है हमने पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव  को परिवार वालों को सौंप दिया है आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है "एसपी ने कहा 

डॉक्टरों के अनुसार ''प्रारंभिक रिपोर्ट में लड़की की मौत से पहले बलात्कार की पुष्टि की गई है''

झज्जर शहर की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) 376AB( 12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार )और 365(जानबूझकर व्यक्ति को गुप्त रूप से गलत तरीके से अपहरण करने के लिए)  तहत मामला दर्ज किया है POCSO अधिनियम और एससी एसटी अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर लिया है



0 Response to "5 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या......"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article