मेरठ में चार फेरों के बाद ही जेवरात लेकर भाग गई दुल्हन, दुल्हन के घराती और पंडित भी गायब ।ADHIKARO KI JUNG NEWS
Meerut News : मुजफ्फरनगर के देवेंद्र के शादी मेरठ के प्रतापपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की के साथ शादी तय हुई । सनसनी तो तब फैली जब शादी समारोह के दौरान लड़की, परिजन और पंडित सब के सब फर्जी निकले। लुटेरी दुल्हन समारोह में फेरों के दौरान नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई लड़के पक्ष वालों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना प्रतापपुर क्षेत्र के इलाके का है। जहां मुजफ्फरनगर के देवेंद्र की शादी मेरठ के प्रतापपुर इलाके में रहने वाले एक लड़की के साथ तय की गई थी। लड़की पक्ष वालों ने शादी के बदले ₹100000 ( 1 लाख ) की डिमांड की थी।
जब फेरे हो रहे थे तो लड़के पक्ष वालों ने लड़की पक्ष वालों को जेवरात और पैसे दे दिए।
इसके बाद दुल्हन ने फेरों के दौरान बाथरूम जाने का बहाना लगाकर वहां से चली गई और थोड़ी देर बाद लड़की वालों के परिजन और पंडित भी रफूचक्कर हो गए। खोजबीन करने के बाद जब लड़की और परिजनों का पता नहीं चला तो लड़के पक्ष वाले खुद को ठगा महसूस करने लगे और शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दूल्हे देवेंद्र में पुलिस को प्रतापपुर में रहने वाली इस लुटेरी लड़की के बारे में सारी बात बताई।
तलाश में जुटी पुलिस
अब पुलिस इस मामले पर कार्यवाही करते हुए लुटेरी दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है परंतु तस्वीरों से उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके बाद अब पुलिस सबूतों के आधार पर कार्यवाही करने की बात कर रही है।
दूल्हे ने बताई अपनी पूरी कहानी खुद की जुबानी
दूल्हे देवेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर प्रतापपुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी होनी थी। शादी की रस्में शुरू हुई युवती पक्ष से 3 लोग थे। देवेंद्र पक्ष के चार लोग थे। अभी 4 फेरे ही हुए थे की दुल्हन पक्ष ने तय रकम मांग ली। रकम ले लेने के बाद एक फेरा ओर लिया तो दुल्हन बाथरूम जाने के बात कहने लगी, दुल्हन बाथरूम गई तो वापस नहीं लौटी। खुद को दुल्हन की मौसी बताने वाली महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे ढूंढने के बहाने चली गई और थोड़ी देर बाद पंडित भी गायब हो गया।
0 Response to "मेरठ में चार फेरों के बाद ही जेवरात लेकर भाग गई दुल्हन, दुल्हन के घराती और पंडित भी गायब ।ADHIKARO KI JUNG NEWS"
एक टिप्पणी भेजें