2020 में रेहड़ी पर खाना बनाकर बेचने वाले बुजुर्ग दंपत्ति कैसे आगे बढ़े यह एक मिसाल भी है और दुखद पूर्ण भी है कहते हैं, ''आगे बढ़ाने वाला पीछे रह जाता है पीछे चलने वाला आगे निकल जाता है''
इसी घटना को उजागर किया इन बुजुर्ग पति पत्नी ने बच्चों के सहयोग न करने पर दोनों रोड पर खाना बनाकर बेचने लगे लॉकडाउन के चलते काम नहीं चल पा रहा था
इसी बीच एक सोशल मीडिया से जुड़े समाजसेवी पत्रकार नौजवान युवा सामने आए और उस युवा ने तन मन धन और दिल से इनकी सेवा की जहां तक भी उससे बना इनका प्रचार किया जब इस बुजुर्ग के अकाउंट में लाखों रुपया पहुंच गया
इस बुजुर्ग ने उस युवा पर पैसे हड़पने का इल्जाम लगाया और यहां तक की उसे फंसाने के लिए पुलिस थाने जाकर एफ आई आर दर्ज कराई वह युवा रोता रहा गिर गिर आता रहा और अपने परिवार के अकाउंट तक चेक कराने के लिए तैयार रहा
परंतु कहते हैं सांच को आंच नहीं यह फिर भी अपने कर्म पर चलता रहा और बुजुर्ग को जहां तक भी बेईमानी के कदम उठाने थे उठाई झूठ बोला आखिर में यहां तक कह दिया की मैं किसी के पास मदद मांगने नहीं गया था यह ही मेरे पास स्वयं चलकर आया
परंतु 20 लाख रुपए के आसपास इस बुजुर्ग के अकाउंट में आया इस मुख से कोई यह पूछे कि इस युवा ने तेरे लिए जो किया बेशक यह तेरे पास आया था क्या तूने इसकी मदद की क्या इसकी गाड़ी के पेट्रोल के पैसे दिए जो इसका नेट खर्च हुआ क्या उसका पैसा चुकाया जो समय इसने तुझे दिया क्या उसका पैसा दिया आज तुम 2000000 का होटल बनाकर दिल्ली में बैठ गए
वह बेचारा दिल्ली की सड़कों पर फिर वैसे ही अपनी बाइक दौड़ा रहा है यह जन्म तो आपका रोते-रोते कट गया साल 2 साल आपके खुशी से कट जाएंगे परंतु अपना अगला जन्म तो सुधार ले किसी की आत्माओं की आहे तो मत ले इस घटना से लोगों को इस बुजुर्ग में लालची ने यह शिक्षा दी कोई किसी की मदद ना करें अगर इस प्रकार के लोगों की मदद की जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा मैं इस युवा सोशल वर्कर को दिल से सलूट करता हूं भगवान आपको लंबी आयु दे और आपकी मदद करें ऐसी घटना घटने के बाद आपक दुखी न हो
अक्षय कुमार मुनि
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय मानव अधिकार मोर्चा
0 Response to "दूसरे के सीने पर कदम रखकर आगे कैसे बढ़ते हैं सीखे एक बुजुर्ग से..... "
एक टिप्पणी भेजें