-->
गरीब युवा की सरियों द्वारा पीटकर बीच चौराहे पर हत्या | CRIME NEWS | ADHIKARO KI JUNG

गरीब युवा की सरियों द्वारा पीटकर बीच चौराहे पर हत्या | CRIME NEWS | ADHIKARO KI JUNG

 


लोनी में हुई दिनदहाड़े हत्या... वीडियो बनाते रहे लोग... सड़क पर तड़प तड़प कर मर गया युवक

गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में हुए एक खौफनाक अपराध का दूसरा क्रूर चेहरा भी सामने आया है यहां दिनदहाड़े एक युवक पर हुए हमले के दौरान कोई भी उसे बचाने को सामने नहीं आया अपराधी उस पर हमला करते रहे और लोग उसका वीडियो बनाते रहे यही नहीं हमले के बाद भी उसे किसी ने भी अस्पताल तक पहुंचाने की हिम्मत नहीं की घायल युवक ने वहीं दम तोड़ दिया दिल को दहला देने वाला यह वीडियो लोनी का है जहां आज सुबह अजय नामक युवक की गोविंद और उसके साथी अमित ने सरियों से वार कर सरेआम दिनदहाड़े निर्दयता से हत्या कर दी खास बात यह है कि रहा गिरी वीडियो तो बनाते रहे लेकिन किसी ने अजय को बचाने का प्रयास नहीं किया अजय सड़क पर तड़प तड़प कर मर गया और उसे कोई अस्पताल तक भी नहीं लेकर गया इस हत्याकांड में पुलिस भी भी घोर लापरवाही सामने आई है आरोप है अजय के बड़े भाई संजय ने कई बार पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन उस लोनी पुलिस के कान पर कोई जू नहीं रेंगी  आरोप है शिकायतों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उस से पीड़ित का समझौता करा दिया जिसकी वजह से आरोपी गोविंद के हौसले बुलंद हो गए और आज उसने अजय की हत्या कर दी बताया गया है मंदिर के सामने फूलों की दुकान लगाने को लेकर संजय और गोविंद के बीच झगड़ा था यह वीडियो ना सिर्फ अजय हत्याकांड को दर्शाती है बल्कि जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का भी सबूत देती है इस घटना को सरेआम अंजाम देकर बदमाशों ने न सिर्फ पुलिस की के इकबाल को भी खुली चुनौती दी है बल्कि उसकी सक्रियता और कार्यशैली की पोल खोल कर रख दी है

भारतीय मानव अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अक्षय कुमार मुनि ने इस हादसे की घोर निंदा की और कहा कि उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन चरमरा गया है वह भ्रष्टाचार में इतना घुल मिल गया है कि निर्दोषों की हत्या की जा रही है उनके द्वारा दोषियों का साथ दिया जा रहा है अगर समय रहते पीड़ित के भाई के कहे अनुसार दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाता तो आज यह निर्मम हत्या ना होती मुनिजी द्वारा पुलिस प्रशासन को दोषी बताया गया इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को इसका मुआवजा दिलाया जाए सरियों से पीट कर हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई ताकि इस प्रकार की घटना को दोबारा अंजाम में न दिया जा सके



0 Response to "गरीब युवा की सरियों द्वारा पीटकर बीच चौराहे पर हत्या | CRIME NEWS | ADHIKARO KI JUNG "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article