-->
पुलिस ने 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत में और कई धाराओं पर किया केस दर्ज | किसान आंदोलन | ट्रेक्टर रेली हिंसा | ADHIKARO KI JUNG

पुलिस ने 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत में और कई धाराओं पर किया केस दर्ज | किसान आंदोलन | ट्रेक्टर रेली हिंसा | ADHIKARO KI JUNG

 

पुलिस ने 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत में और कई धाराओं पर किया केस दर्ज

कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव पर दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन में है पुलिस ने 200 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं पर अब 22 FIR दर्ज की जा चुकी है पुलिस ने बताया कि डकैती और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं क्राइम ब्रांच  को जांच सौंपी गई है

पुलिस ने इन धाराओं के तहत केस दर्ज किए

धारा 395 (डकैती)

धारा 397 (लूट और जानलेवा हमला)

धारा 120 बी (अपराधिक साजिश)

सीसीटीवी की फुटेज से उपद्रवियों की जांच की जा रही है 26 जनवरी को हिंसा में लगभग 300 जवान घायल हुए। एक एडिशनल डीसीपी पर तलवार से हमला किया गया

लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

पुलिस ने सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है यहीं से किसान आंदोलन की ज्यादातर एक्टिविटीज चल रहे हैं उधर लाल किले पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है वहां रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है ।  ड्रोन  भी नजर रखी जा रही है केंद्रीय पर्यटन मंत्री परहलाद पटेल ने बुधवार को लाल किले पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया उन्होंने अफसरों से रिपोर्ट मांगी है प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को लाल किले में भी तोड़फोड़ की थी

उपद्रवियों ने लाल किले में टिकट काउंटर से लेकर बाथरूम तक में तोड़फोड़ की सीसीटीवी भी तोड़े











0 Response to "पुलिस ने 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत में और कई धाराओं पर किया केस दर्ज | किसान आंदोलन | ट्रेक्टर रेली हिंसा | ADHIKARO KI JUNG "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article