भगवान ने हर एक के अंदर कोई ना कोई काबिलियत जरूर डाली होती है बस उसे ढूंढना और उस पर काम करना उसे हथियार बनाना हमारा काम होता है हो सकता है कोई आपसे लंबा हो छोटा हो सुंदर हो या फिर आप से अलग हो लेकिन आप में कुछ अलग ना हो ऐसा नहीं हो सकता
जो काम आप कर सकते हैं वह कोई और नहीं कर सकता भगवान ने आपके लिए ऐसा काम जरूर बनाया होगा जो सिर्फ आप कर सकते हैं ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है हरविंदर कौर ने जो कि देश के सबसे छोटे कद वाली एडवोकेट बनी है लेकिन यह सफर उसके लिए आसान नहीं था
बचपन से ही चुनौतियां देखी परंतु हार नहीं मानी
हरविंदर कौर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसकी हाइट 3 फुट की है इसके कारण लोग जब उसका मजाक उड़ाते थे तो उन्हें काफी शर्म महसूस होती थी लेकिन आज एडवोकेट बन कर हरविंदर कौर ने सब को जवाब दे दिया है खबरों की मानें तो देश में अभी तक हरविंदर कौर से छोटे कद की कोई महिला एडवोकेट नहीं है
चौथी क्लास के बाद बंद हुआ था कद बढ़ना
हरविंदर कौर भी बाकी बच्चों की तरह थी लेकिन मुसीबत तब आन पड़ी जब चौथी क्लास के बाद उसका कद बढ़ना बंद हो गया बेटी को ऐसी हालत में देखकर माता-पिता की चिंता बढ़ गई इसके कारण कई बार इलाज भी करवाया लेकिन कुछ नहीं हो पाया हरविंदर को भी हालात के साथ समझौता करना ही पड़ा
खुद को कर लिया कमरे में बंद
हरविंद्र ने अपने कद के कारण कहीं भी आना जाना छोड़ दिया बस अपने कमरे में बैठी रहने लगी और अपने कद के बारे में ही दिन-रात सोचती रहती परंतु फिर उसने अपनी कमजोरी को ताकत बनाने का सोचा और आगे बढ़ती गई और पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा
हरविंदर कौर ने आज ना सिर्फ समाज में एक अलग मुकाम पाया है बल्कि उन्होंने बाकी लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है हरविंद्र कौर ने लोगों को यही सीख दी है कि वह खुद से प्यार करें और अपने डर के आगे हारे नहीं
0 Response to "3 फुट की लड़की बनी भारत की पहली सबसे छोटे कद की वकील | LATEST NEWS 2021 | ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "3 फुट की लड़की बनी भारत की पहली सबसे छोटे कद की वकील | LATEST NEWS 2021 | ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें