-->
करोना जैसी बीमारी के कारण हुई 50000 पक्षियों की मौत | BIRDS DEATH | ADHIKARO KI JUNG

करोना जैसी बीमारी के कारण हुई 50000 पक्षियों की मौत | BIRDS DEATH | ADHIKARO KI JUNG

 

करोना जैसे ही बर्ड फ्लू के सिम्टम्स

बर्ड फ्लू होने पर कबज, डायरिया ,बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द ,मॉसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक का बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें


कोऔ से ज्यादा खतरा

एवियन इनफ्लुएंजा या एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू कहते हैं यह मृत या जिंदा पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है संक्रमित पक्षी को खाने या  संक्रमित पानी पीने से यह रोग फैलता है कोए सभी जगह पर आसानी से पहुंच जाते हैं इसलिए इनसे ज्यादा खतरा रहता हैं

करोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू की बीमारी भी चिंता का विषय बनी हुई है अब तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केरल में 84 हजार 775 पक्षियों की मौत हो चुकी है 

इनमें से हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है हरियाणा और गुजरात के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है

हिमाचल अब तक 2000 से ज्यादा पक्षियों की मौत

हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम वेटलेंड में मृतक पक्षियों का आंकड़ा 2000 के पार हो गया है यहां पहला मामला 28 दिसंबर 2020 को सामने आया था बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां पोंग डैम के आसपास 1 किलोमीटर का क्षेत्र रेड जोन और 9 किलोमीटर का क्षेत्र सर्विलांस जॉन बनाया गया है

हरियाणा 2 दिन में 2 फार्म में 70000 से अधिक मुर्गियों की मौत

पंचकूला के बरवाला के रायपुररानी क्षेत्र में पिछले 2 दिन में दो फार्म में ही 70000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हुई है फार्म से लिए गए मृत मुर्गियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई सूत्रों का कहना है कि महीने भर पहले ही कुछ पोल्ट्री फार्म में बीमारी आने लगी थी तब यहां से मुर्गियों को कहीं दूसरी जगह भेज दिया गया था प्रशासन की मिलीभगत से यह मामला दबा दिया गया था

केरल 2 जिलों में 50000 बतखो को मारने का आदेश

केरल के अलप्पुझाऔर कोट्टायम जिलों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है यहां 50,000 बतखों को मारने का आदेश दिया गया है राज्य के वन, पशुपालन मंत्री के ,राजू ने कहा '' जहां संक्रमण का पता चलेगा वहां करीब 1 किलोमीटर के दायरे के सभी पक्षों को मार दिया जाएगा राज्य में बर्ड फ्लू से करीब 12000 बतखो की मौत पहले ही हो चुकी है

मध्य प्रदेश 2 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि पूरे प्रदेश में अलर्ट

मध्यप्रदेश में अब तक 200 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है इंदौर, मंदसौर, आगरा, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले हैं इनमें इंदौर और मंदसौर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है सभी जिलों को अलर्ट किया गया है

राजस्थान अब तक 522 पक्षियों की मौत

राजस्थान में अब तक 471 कोऔ समेत 522 पक्षियों की मौत हो चुकी है सोमवार को 6 जिलों में 140 को की मौत हो चुकी है पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान में बर्ड फ्लू से हुई मौतों में कम पावर का स्ट्रेन मिला है जो ज्यादा घातक नहीं है

गुजरात जूनागढ़ में 53 पक्षों की मौत

गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में 2 जनवरी को बत्तख,टिटहरी,बगुला,समेत 53 पक्षी मृत पाए गए इन की जांच की जा रही है गुजरात के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (वाइल्डलाइफ) श्यामल ठेकेदार ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका है इसलिए अलर्ट किया गया है

बचाव के तरीके

संक्रमित पक्षियों से दूर रहें , मरे पक्षियों के पास बिल्कुल ना जाए,  नॉनवेज ना खाएं, अगर खाना ही है तो नॉनवेज खरीदते समय साफ सफाई का ध्यान रखें ,संक्रमण वाले इलाकों में ना जाए



0 Response to "करोना जैसी बीमारी के कारण हुई 50000 पक्षियों की मौत | BIRDS DEATH | ADHIKARO KI JUNG "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article