गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन किसानों की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर परेड (Missing) के दौरान भड़की हिंसा के बाद से कई किसानों के लापता (Missing) होने की खबर है.
संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukta Kisan Morcha)किसानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है. ये कमेटी किसी भी सूचना के मिलने पर तालमेल बनाकर उस पर आगे की कार्रवाई करेगी.
इसी के साथ बजट खत्म होने के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा आज शाम आंदोलन के आगे की रणनीति पर बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके और कृषि कानून को रद्द कराया जा सके. बता दें कि रविवार को कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के 32 किसान संगठनों की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रैक्टर परेड में लापता हुए किसानों की तलाश करने को लेकर चर्चा की गई.
0 Response to "लापता किसानों की तलाश के लिए बनी कमेटी, आज संयुक्त मोर्चा बनाएगा अगली रणनीति | ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "लापता किसानों की तलाश के लिए बनी कमेटी, आज संयुक्त मोर्चा बनाएगा अगली रणनीति | ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें