-->
गाजियाबाद में डबल मर्डर || तीन बच्चे गंभीर हालत Crime News || Adhikaro Ki Jung

गाजियाबाद में डबल मर्डर || तीन बच्चे गंभीर हालत Crime News || Adhikaro Ki Jung

हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम से सटे सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब 9:00 बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई महिला और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल कर दिए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे|

अस्पताल में भर्ती एक बच्ची के बयान के आधार पर माना जा रहा है कि हत्यारे नजदीकी है
पुलिस इस मामले में पहले परिवार से जुड़े एक कारपेंटर को आरोपी मान रही थी लेकिन अस्पताल में भर्ती एक बच्ची ने सारा मामला खोल दिया उसने पुलिस को बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले एक अंकल और उनकी पत्नी ने मारपीट करने के बाद परिवार के सदस्यों को मारा है

घायल बच्ची बोली अंकल ने पीटा आंटी ने गोली मारी
बन्ना ने बताया कि वह पहले इसी घर में किराएदार थी लेकिन जब रुक्मणी का परिवार पीले क्वार्टर से यह शिफ्ट हो गया तो उन्होंने बराबर में ही किराए पर दूसरा घर ले लिया। रात को जब घर से दूध लेने के लिए निकली तो उस वक्त बेटी अंशु महेश के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। लेकिन जब लौट कर आई तो घर में सन्नाटा था आशंका होने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया इस पर वंदना घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और तीनों बच्चों के साथ उनकी बेटी अंशु और डोली खून से लथपथ थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद घायलों को भर्ती कराया गया जहां पर अंशु वह डोली को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल बच्चों की हालत गंभीर है।

मूल रूप से वृंदावन मथुरा निवासी लोकमान्य लंबे समय से चौपाल बाजार में मंदिर के पास टिक्की का ठेला लगाते हैं उनके दो बेटे महेश (29) विवाहित हैं और राजकुमार (21) वर्षीय विवाहित है अभी तक इनका परिवार पीले क्वार्टर में रहता था लेकिन दो महीने पहले ही परिवार सस्वती विहार में शिफ्ट हुआ पुलिस का कहना है कि महेश की पत्नी,डाली और तीन बच्चे गोरी (10) मीनाक्षी (7) रुद्र (5) अंशु (16) घर में मौजूद थी पड़ोस मैं रहने वाली वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी वरना ने बताया कि उनकी बेटी अंशु डोली के बच्चों को पढ़ाती है


0 Response to "गाजियाबाद में डबल मर्डर || तीन बच्चे गंभीर हालत Crime News || Adhikaro Ki Jung"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article