-->
बेहद दुखद खबर - कोरोना महामारी से 35 साल के मशहूर यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन || मोत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी को टेग कर लिखा था - अच्छा ट्रीटमेंट मिलता तो मैं बच सकता था  ||  ADHIKARO KI JUNG NEWS

बेहद दुखद खबर - कोरोना महामारी से 35 साल के मशहूर यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन || मोत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेग कर लिखा था - अच्छा ट्रीटमेंट मिलता तो मैं बच सकता था || ADHIKARO KI JUNG NEWS

 


मशहूर यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन हो गया है । वे 35 साल के थे और कोविड-19 से जूझ रहे थे।  मौत से 1 दिन पहले तक वह लगातार सरकार से मदद मांगते रहे। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग कर अपनी बेबसी जाहिर करते हुए लिखा था कि ,''अगर उन्हें अच्छे ट्रीटमेंट मिल जाता तो वह बच सकते थे।"

राहुल ने यह भी लिखा था कि ,"वह हिम्मत हार चुके हैं लेकिन वह जल्दी ही अगला जन्म लेंगे और अच्छा काम करेंगे ।" राहुल के कॉमेडी और मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते थे और सब के दिलों में राहुल ने अपनी एक्टिंग से जगह बनाई हुई थी।




थिएटर director अरविंद गौर ने राहुल के निधन की पुष्टि की

राहुल के निधन की पुष्टि थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौर ने सोशल मीडिया पर की शनिवार को की गई उनकी पोस्ट के मुताबिक शनिवार को राहुल को दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल से द्वारका स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिश नाकामयाब रही और बेहद टैलेंटेड आर्टिस्ट इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।



शनिवार शाम को पत्नी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि जल्दी ठीक हो जाएंगे राहुल

शनिवार शाम कई सोशल मीडिया पेज पर राहुल के निधन की अफवाह वायरल हुई थी जिसका खंडन करते हुए उनके पत्नी ज्योति तिवारी ने लिखा था कि उनके पति के बारे में झूठी खबरें आ रहे हैं वह जल्दी ठीक होकर घर लौट आएंगे।

राहुल वोहरा ने 4 मई को कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर दी थी

राहुल ने 4 मई को सोशल मीडिया पर अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर दी थी उनके मुताबिक वह इससे भी 4 दिन पहले से अस्पताल में भर्ती थे और कोई रिकवरी नहीं हो रही थी उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था और कोई भी उन्हें देखने वाला नहीं था राहुल की पोस्ट के मुताबिक मजबूर होकर उन्हें सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगानी पड़ी थी क्योंकि उनके घर वाले हालात को संभाल नहीं पा रहे थे।



0 Response to "बेहद दुखद खबर - कोरोना महामारी से 35 साल के मशहूर यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन || मोत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेग कर लिखा था - अच्छा ट्रीटमेंट मिलता तो मैं बच सकता था || ADHIKARO KI JUNG NEWS"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article