उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत का हुआ खुलासा ।। पुलिस ने बताया,"कि आरोपी ने प्यार से इंकार करने पर पानी में कीटनाशक मिलाकर दिया पर तीनों लड़कियों ने गलती से पीलिया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत की गुत्थी पुलिस को अब सुलझी नजर आ रही है
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा कि एक तरफा प्यार के चलते यह घटना हुई। एक आरोपी दलित लड़की को जानता था और उससे प्यार का इजहार किया था। परंतु प्यार से इंकार पर बौखलाए लड़के ने पानी की बोतल में किटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया और अनजाने में यही पानी बाकी दोनों लड़कियों ने भी पी लिया।
13 फरवरी को बबरूहा गांव में खेत में तीन लड़कियां काजल कोमल और रोशनी संदिग्ध हालत में मिली थी ।उनके मुंह से झाग निकल रहा था काजल और कोमल की मौत हो गई है और रोशनी का इलाज कानपुर में चल रहा है उसकी हालत नाजुक है।
बता दें कि पुलिस ने मौके से मिली बोतल और चिप्स के पैकेट के जरिए आरोपी का पता लगाया
जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बोतल और चिप्स का पैकेट जब्त किया था। इसी के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची
आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के दिन दो युवकों को खेतों से भागते हुए देखा गया था। इसके बाद उनकी तलाश की गई और फिर इन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक इस केस में विनय उर्फ लंबू मुख्य आरोपी है दूसरा आरोपी नाबालिग है।
विनय एक लड़की से प्यार करता था। उसने उस लड़की से मोबाइल नंबर मांगा था, पर लड़की ने इंकार कर दिया इसके बाद विनय ने उसे मारने की साजिश रची थी पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में लड़की से संबंध बनाना चाहता था।
परिवार ने 18 घंटे बाद दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले में लड़कियों के परिवार ने 18 घंटे बाद पुलिस में शिकायत की थी।
इस मामले में दुष्कर्म और ऑनर किलिंग के एंगल पर भी जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पोइज़निंग की पुष्टि हुई थी। हालांकि किसी तरह की चोट या सेक्सुअल हरासमेंट के निशान नहीं मिले हैं।
इस घटना से गांव में काफी आक्रोश था शुरुआत में पुलिस का रवैया भी गांव वालों के गुस्से की वजह बना। पुलिस रात में ही लड़कियों का अंतिम संस्कार करना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया तब पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
0 Response to "उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत का हुआ खुलासा ।। पुलिस ने बताया,"कि आरोपी ने प्यार से इंकार करने पर पानी में कीटनाशक मिलाकर दिया पर तीनों लड़कियों ने गलती से पीलिया।"
एक टिप्पणी भेजें