सीकर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिकोण में है माना जा रहा है कि, ''सितंबर के महीने में जवान बेटे की हुई मौत से, परिवार ने मानसिक तनाव में आकर चार सदस्यों ने की आत्महत्या''
इन चार लोगों में, हनुमान प्रसाद सैनी, उनकी पत्नी तारा और दो बेटियां अनु एवं पूजा है। इन्होंने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली
हनुमान प्रसाद सैनी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के सगे भाई के बेटे थे
हनुमान प्रसाद सैनी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में यह कहा गया है कि, ''उनके बेटे की मौत के बाद वह लोग जी नहीं पा रहे थे।''
घटना की खबर मिलने के बाद सीकर जिले में उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची चारों शवों को जिले के श्री कल्याण राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बता दें कि हनुमान प्रसाद सैनी के 18 साल के बेटे की मौत सितंबर 2020 में हो गई थी
सुसाइड नोट में यह लिखा
''मैं हनुमान प्रसाद सैनी, मेरी पत्नी तारा देवी व दो बेटियां पूजा व अनु अपने पूरे होश में लिख रहे हैं कि हमारे पुत्र अमर का स्वर्गवास दिनांक 27/09/2020 को हो गया था। हमने उसके बिना जीने की कोशिश की लेकिन जिया नहीं जाता उसके बगैर। इसलिए हम चारों ने अपने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया है। अमर ही हम चारों की जिंदगी था वही नहीं तो हम यहां क्या करेंगे। घर में किसी चीज की कमी नहीं है, जमीन है, घर है, दुकान है, नौकरी है, बस सबसे बड़ी कमी पुत्र की है। उसके बिना सब बेकार है। हमारे घर किसी का कोई कर्ज बाकी नहीं है। प्रशासन से निवेदन है कि परिवारजनों को परेशान नहीं करें यह हमारा अपना फैसला है। ''
छोटे भाई के नाम लिखा यह संदेश
''सुरेश हम सब का अंतिम संस्कार अपने परिवार की तरह करना। (कबीर पंथ) की तरह मत करना। सब अपने रिती रिवाज से करना और अमर का कड़ा व उसके जन्म के बाल हमारे साथ गंगा में बहा देना। अमर की फोटो के पास सब समान रखा है। सुरेश मेरे ऊपर किसी का कोई रुपया पैसा बाकी नहीं है। ''
दौड़ते समय हार्ट अटैक से हुई थी बेटे की मौत
मृतक हनुमान सैनी, उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे सहित पांच सदस्यों का परिवार था। लेकिन पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बेटे अमर कि कुछ महीने पहले ही स्टेडियम में दौड़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही परिवार अवसाद में था । जिसमें बाकी चारों सदस्यों की आत्महत्या के बाद अब पूरा परिवार ही खत्म हो गया।
प्रथम दृष्टिकोण में यही माना जा रहा है कि सितंबर के महीने में हुई जवान बेटे की मौत से परिवार मानसिक तनाव में था जिसकी वजह से परिवार के चारों सदस्यों ने आत्महत्या कर ली सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से पूरे इलाके में दुख फैला हुआ है
सीकर शहर के सीओ वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरोहित जी की ढाणी में एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। ऐसे में जब मौके पर पहुंचे तो एक ही परिवार के 4 लोग फांसी पर लटके हुए पाए गए जिसमें एक दंपति सहित उनकी दो पुत्रियां हैं पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कुछ महीने पहले 17-18 वर्ष के जवान बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार मानसिक अवसाद में था फिलहाल पूरे मामले में अनुसंधान जारी है।
0 Response to "सीकर मे इकलोते बेटे के मरने पर... पूर्व बी0 जे0 पी0 अध्यक्ष के परिवार के 4 लोगों ने सदमे में की आत्महत्या || ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "सीकर मे इकलोते बेटे के मरने पर... पूर्व बी0 जे0 पी0 अध्यक्ष के परिवार के 4 लोगों ने सदमे में की आत्महत्या || ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें