यमुनानगर : दिनांक 25/02/2021 को भारतीय मानव अधिकार मोर्चा की एक सभा यमुनानगर में मोर्चा के जिला अध्यक्ष कश्मीरी लाल उन्हेंडी के घर पर संपन्न हुई ।
जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अक्षय कुमार मुनि जी का स्वागत किया गया।
क्या कहा मा0 अक्षय कुमार मुनि जी ने
मुनि जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,''आज हमारे मौलिक अधिकार किताबों में सिमट कर रह गए हैं अधिकारी हर मोड़ पर मनमानी कर रहे हैं, जिसका कारण आम जनता को अपने अधिकारों का ज्ञान न होना है। अगर हमें कानून पता हो तो उसके लिए हम लड़ाई लड़ सकते हैं और आज हमें नैतिक मूल्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, हर तरीके के धरना प्रदर्शन एवं कानूनों के प्रति जागरूकता सम्मेलन चलते रहते हैं,परंतु हमारी आने वाली पीढ़ी को नैतिकता के प्रती कोई जागरूकता कार्यक्रम नहीं किया जाता जो की अति आवश्यक है आज हम बड़ों का सम्मान करना, अपने धर्म ग्रंथों के प्रति आदर भाव भूल चुके हैं, अगर हमें वृद्धा आश्रम में नहीं जाना परिवार में रहना है तो बच्चों को नैतिकता सिखाएं जो हमारे देश की रीड की हड्डी है''
सभा में कानूनों के प्रति भी जागरूक किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं मौलिक अधिकारों की किताब अधिकारों की जंग देकर के नियुक्त किया और आगे समाज में नई क्रांति फैलाने के लिए आगाज किया । कार्यकर्ताओं द्वारा मुनि जी को सम्मान देकर विदा किया गया।
0 Response to "यमुनानगर में हुई भारतीय मानव अधिकार मोर्चा की मीटिंग | मोलिक अधिकारों की जानकारी बहुत आवश्यक है | HARYANA NEWS | ADHIKARO KI JUNG "
0 Response to "यमुनानगर में हुई भारतीय मानव अधिकार मोर्चा की मीटिंग | मोलिक अधिकारों की जानकारी बहुत आवश्यक है | HARYANA NEWS | ADHIKARO KI JUNG "
एक टिप्पणी भेजें