-->
Weather Updates: जानिए देश के किन-किन हिस्सों में होगी बारिश और ओलावृष्टि, IMD द्वारा जारी किया गया अलर्ट

Weather Updates: जानिए देश के किन-किन हिस्सों में होगी बारिश और ओलावृष्टि, IMD द्वारा जारी किया गया अलर्ट


जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के कई अहम राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो गया है जिसके कारण मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा।

सोमवार सुबह तक लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग( India Meteorological department, IMD ) ने रविवार को एक अलग जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और पंजाब सहित कुछ उत्तरी मैदानी इलाकों में मंगलवार सुबह तक बारिश हो सकती है जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मंगलवार तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है

भारतीय मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश की संभावना है जबकि उत्तर पश्चिमी भारत में अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार तक ओलावृष्टि के आसार हैं।

जानिए किन राज्यों में गरज के साथ बारिश हो ओलावृष्टि की संभावना है

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई दिनों से अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जो कि यह अगले सप्ताह तक जारी रहेगी और आसपास के क्षेत्रों में भी फैल सकती है मध्य भारत के मौसम की बात करें तो अगले सप्ताह के मध्य तक महाराष्ट्र विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है

राजस्थान के क्षेत्रों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार राजस्थान में रविवार और सोमवार के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा जैसलमेर, जोधपुर, भरतपु,र चूरु, झुंझुनू ,बीकानेर, सीकर, हनुमानगढ़, नागौर, अलवर के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है

जानिए क्या है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में आने वाला ऐसा तूफान जो उत्तर भारत पाकिस्तान नेपाल से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊंची तहो में भूमध्य सागर से नहीं लाता है जिसके कारण मौसम में बदलाव आता है पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का गहरा बनता है यह अफगानिस्तान पाकिस्तान से कश्मीर हिमाचल व उत्तराखंड तक पहुंचता है

0 Response to "Weather Updates: जानिए देश के किन-किन हिस्सों में होगी बारिश और ओलावृष्टि, IMD द्वारा जारी किया गया अलर्ट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article