-->
अनपढ़ लोग ठग रहे हैं 2.4 करोड़ । भरतपुर,अलवर,भिवाड़ी के 150 गांव में 8000 साइबर फ्रॉड रोज लूट रहे हैं करोड़ों रुपए ।झोपड़ियों में चला रहे हैं कॉल सेंटर | ADHIKARO KI JUNG NEWS

अनपढ़ लोग ठग रहे हैं 2.4 करोड़ । भरतपुर,अलवर,भिवाड़ी के 150 गांव में 8000 साइबर फ्रॉड रोज लूट रहे हैं करोड़ों रुपए ।झोपड़ियों में चला रहे हैं कॉल सेंटर | ADHIKARO KI JUNG NEWS

बहुत ही शातिर हैं यह ठग । यह ठग 5 मिनट में ही आधार पैन कार्ड का क्लोन बना देते हैं और कुछ पल में ही खाता साफ हो जाता है।

झारखंड का जामताड़ा साइबर ठगी के लिए देशभर में बदनाम है, मगर अब मेवात भी नया जामताड़ा बन चुका है। देश में  कहीं भी साइबर फ्रॉड हो 70 % मामलों के तार मेंवात से  जुड़ते हैं।  जामताड़ा में तो अब सिर्फ कार्ड क्लोनिंग ही रह गई है । बाकी हर तरह की साइबर ठगी मेवात से हो रही है वहां तीन राज्यों में के बॉर्डर का इलाका है, हरियाणा का नूंह, यूपी का मथुरा और राजस्थान का भरतपुर , अलवर और भिवाड़ी।

भरतपुर, अलवर और भिवाड़ी से बहुत ही चोंकाने वाली बातें सामने आई।  जेलों में एक्सपर्ट से ट्रेनिंग लेकर ठगों ने यहां अपना अड्डा बना लिया है यहां के अनपढ़ या 10वीं फेल युवा भी कॉल सेंटर वालों की तरह अंग्रेजी के 5-7 सेंटेंस बोलकर हर दिन 300 से 400 लोगों को ठग रहे हैं।  यानी 3 शहरों के 150 गांवों में 8000 साइबर ठग रोज 1.6 से 2.4 करोड़ रुपए तक लूट रहे हैं। 

150 गांवों में हजारों युवा ठगी में जुड़े

बैंकों के फर्जी कर्मचारी बन फोन करना, ओएलएक्स जैसी साइटों पर नकली बिकवाल  बनने जैसे तरीकों से हर ठग दिन में ₹3000 तक कमा लेता है।  आईजी जयपुर रेंज हवा सिंह घुमरिया ने बताया - भरतपुर, अलवर और भिवाड़ी के 150 गांवों में हजारों युवा ठगी से जुड़े हैं।  ठग फर्जी कागजात, सिम, खाते व  पते इस्तेमाल करते हैं इसलिए पकड़ना मुश्किल होता है । हम इन्हे पकड़ने के लिए  विशेष प्लान बना रहे हैं। 

भरतपुर-कामां का गांवडी़ गांव

झोपड़ी में 5 ठग बैठे कॉलिंग कर रहे थे और मिली जानकारी के अनुसार पता चला के फेसबुक, ओ एल एक्स पर महंगी चीज को सस्ते में डालो लोग खुद कॉल करते हैं।  इन अनपढ़ साइबर ठगों ने अंग्रेजी के 5-7 वाक्य रट रखे हैं हर कॉल पर इन वाक्यों को दोहराते  हैं जैसे ही बातचीत आगे बढ़ती है हिंदी में बोलने लगते हैं। 

देश में 70% साइबर फ्रॉड मेवात से और यहां तीन हिस्सों में बंटी है ठगी 1000 लोग फर्जी आधार- पेन बना रहे हैं । यह अलवर-भिवाड़ी के हैं। 

भिवाड़ी से नूह  की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ई-मित्र पर बलकार सिंह से फर्जी आधार कार्ड बनाने की बात की उसने ₹500 मांगे।  दो पासपोर्ट साइज फोटो व एड्रेस दो।  कंप्यूटर पर किसी अन्य के आधार कार्ड में फोटो एड्रेस बदला ओर 5 मिनट में ही आधार कार्ड बना दिया। 

दो हजार लोग फर्जी कागजात पर 50-50 सिम लेकर बेच रहे हैं

अलवर- भिवाड़ी मार्ग पर फोन दुकानदार गुरमीत सिंह से फर्जी आधार देकर सिम लिया तो उसने पूरा नेटवर्क समझा दिया नूंह, अलवर, भिवाड़ी के ठग फर्जी कागजों पर ₹400 सिम लेते हैं दुकानदार को ₹80 कमीशन देते हैं फिर भरतपुर के ठगों को 1000 से 1500 रुपए के बीच में बेच देते हैं। 

5000 लोग ठगी की रकम खातों में ले कमीशन खा रहे हैं

खेड़ा निवासी यूनुस ने बताया 5 महीने पहले एक कॉल कर ठगी गिरोह से जुड़ा।  यह उसके खाते में पैसे जमा कराते हैं यूनुस राशि में 12 पर्सेंट कमीशन काटकर इन्हें देता है वह औसतन 50 से 80000 माह  कमाता है ऐसे करीब 5000 लोग हैं।  फर्जी अकाउंट भी किराए पर दिए  जाते हैं

पुलिस द्वारा पकड़े गए कुछ दोषी





0 Response to "अनपढ़ लोग ठग रहे हैं 2.4 करोड़ । भरतपुर,अलवर,भिवाड़ी के 150 गांव में 8000 साइबर फ्रॉड रोज लूट रहे हैं करोड़ों रुपए ।झोपड़ियों में चला रहे हैं कॉल सेंटर | ADHIKARO KI JUNG NEWS"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article