-->
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, लोकडाउन कब लगेगा दी यह जानकारी....| ADHIKARO KIJUNG NEWS

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, लोकडाउन कब लगेगा दी यह जानकारी....| ADHIKARO KIJUNG NEWS


Delhi Lockdown News :  देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 10,000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए। कोरोना के बढ़ते मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई । उन्होंने कहा कि,"दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति बहुत गंभीर है। वायरस की चौथी लहर नवंबर 2020 से कहीं अधिक खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोकडाऊन कोई समाधान नहीं है अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती हैं तभी इसे लागू करना चाहिए ।केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले।


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक है मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जो करने की जरूरत है हम वह सब कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हम लोग डाउन नहीं लगाना चाहते लेकिन कल सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं जैसे बसे अब 50% क्षमता के साथ चलेंगी , मेट्रो भी 50% क्षमता के साथ चलेंगी , बार और रेस्टोरेंट भी 50% क्षमता के साथ चलेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 10,732 नए मामले सामने आए हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरो ना के 65% मरीज 45 साल से कम उम्र के हैं फिर कोरोना रुकेगा कैसे कोरोना का चक्कर तब ही टूटेगा जब वैक्सीनेशन होगा । केंद्र सरकार ने बहुत पाबंदीयां लगा रखी है मेरा केंद्र से निवेदन है कि वह पाबंदी हटा दें।
उन्होंने कहा कि देश भर से रिपोर्ट आ रही है कि वैक्सीन लगाने पर भी कोरोना हो रहा है तो घबराइए मत एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना हो गया है तो वह जानलेवा नहीं होगा वैक्सीन से कोरोना की सीरियसनैस कम हो जाएगी इसलिए तुरंत वैक्सीन लगवाए और मास्क जरूर पहने।



0 Response to "केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर, लोकडाउन कब लगेगा दी यह जानकारी....| ADHIKARO KIJUNG NEWS"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article